
पटना | आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है. बिहार सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.
पिछले 30 घंटों से जारी छापेमारी में एसवीयू को कई अहम जानकारियां हाथ लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी को एसवीयू की टीम किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती हैं. इस बीच एसएसपी आवास में ले जाये गये तीन हथकड़ी चर्चा का विषय बनने के साथ साथ इस बात के संकेत दे रहे हैं किसी भी वक्त विवेक कुमार और उनके स्टॉफ की गिरफ्तारी हो सकती है.
एसएएसपी पर आरोपों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही हैं. उनके पर्सनल लैपटॉप से एसवीयू की टीम को अहम जानकारी मिली है कि उनका कानुपर और नोएडा में जमीन और फ्लैट समेत कई संपत्तियां हैं. इसके अलावा टीम को जांच के दौरान सीडीआर के जरिए विवेक के शराब माफियाओं से हुई बातचीत के सबूत मिले हैं हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही हैं. अपुष्ट सूत्रों से मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के अलावा विवेक के शराब माफियाओं को संरक्षण और पोस्टिंग के नाम पर पैसा वसूलने के भी बात सामने आई है.
विवेक पर उनके जूनियर ने अप्रत्यक्ष तौर पर स्सपेंशन खत्म करने के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगया है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में पिछले आत्महत्या करने वाले दारोगा संजय कुमार गौड़ की पत्नी ने भी एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ संगीन आरोल लगाए थे.
https://rashtriyadinmaan.com
