पटना : बिहार चुनाव की तारीखे जैसे जैसे पास आ रही हैं। दोनों महागठबंधन अपनी अपनी तैयारियों को धार देने में लग गए हैं लेकिन दोनों गठबंधनों को सीटों का बंटवारा करने में माथापच्ची करनी पड़ रही है। हालांकि महागठबंधन सीट बंटवारा करने में एनडीए से काफी आगे दिखायी दे रहा है।
वहीं बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए अपनी मुश्किलें खुद ही बढ़ा रही है । रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के नेताओं ने आज मीडिया से बात करते हुए बीजेपी को अल्टिमेटम दे डाला।
पार्टी के नेताओं ने साफ कहा कि 8 दिनों में सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझाया जाए। इतना ही नहीं- अबकी बार-बीजेपी सरकार के नारे पर भी आपत्ति जताई गई। एलजेपी के नेता पशुपति नाथ पारस और आरएलएसपी के सांसद अरूण कुमार ने कहा कि चुनावी नारा गठबंधन से प्रभावित होना चाहिए। पशुपति नाथ पारस ने बीजेपी को 102 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की नसीहत दी।
https://rashtriyadinmaan.com
