लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने बीपीएड शिक्षकों के प्रर्दशन पर हुए लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए कहा कि उर्दू अनुवादकों और मदरसा शिक्षकों के प्रति नतमस्तक तथा डाॅ0 लोहिया और नरेन्द्र देव समर्थक होने की दुहाई देने वाले अखिलेश सरकार ने आज बीपीएड शिक्षकों पर लाठी चार्ज करवा कर नौवजवानों के प्रति अपनी संवेदनहीनता को प्रकट किया है।डाॅ0 बाजपेयी ने कहा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव शिक्षक व पहलावन दोनों हैं फिर भी वे राज्य में शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में यदि शारीरिक शिक्षा की पढाई के लिए शिक्षकों भर्ती ही नहीं होगी तो राज्य की खेल प्रतिभाओं का क्या भविष्य होगा। अखिलेश सरकर के हठ धर्मितता के चलते राज्य में बीपीएड शिक्षकों भविष्य दांव पर लगा ही है। साथ ही साथ भविष्य में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश से खेल कूद की प्रतियोगिताओं में शायद ही कोई उपलब्धि हासिल हो।
डाॅ0 बाजपेयी ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा पुलिसिया जुल्म में घायल लोंगो के उचित इलाज की व्यवस्था की जाय , चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा की अनावश्यक रूप से फर्जी मुकदमें इन प्रर्दशनकारियों पर लादने की किसी भी तरह की कोशिश न की जाय।
https://rashtriyadinmaan.com
