
नई दिल्ली. देश सड़क पर लाइन लगाकर दो वक्त की रोटी के लिए पैसों का जुगाड़ करने में लगा है. लेकिन फिर भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है. बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं है, पर कर्नाटक में बीजेपी के नेता जर्नादन रेड्डी अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं.
16 नवंबर को बैंगलोर पैलेस में खनन उद्योगपति और पूर्व बीजेपी नेता जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की भव्य शादी होने वाली है. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. शादी में आने वाले मेहमानों को गेट से अंदर तक लग्जरी बैलगाड़ियों में बैठाकर ले जाया जाएगा. मेहमानों को अपनी सीट तक ले जाने से उन्हें इन गद्देदार बैलगाड़ियों से पूरे विवाह स्थल की सैर कराई जाएगी.
शादी पर टैक्स डिपार्टमेंट की नजर
दरअसल, शादी आयोजित करने वाले अपनी तैयारियों को पूरी तरह गुप्त रखना चाहते हैं कि ताकि शादी में आने वाले मेहमानों को सरप्राइज किया जा सके. इस बीच यह खर्चीली शादी कमर्शल टैक्स डिपार्टमेंट की निगाह में भी आ गई है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘हम शादी के आयोजकों के संपर्क में हैं, जिसने अभी तक के खर्च की जानकारी मांगी गई है. अभी तक, उन्होंने लग्जरी टैक्स नहीं भरा है.’
https://rashtriyadinmaan.com
