बोस्टोन। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांगे्रस नेता शशि थरूर ने कहा कि देश में मेक इन इंडिया और हेट इन इंडिया एक साथ नहीं चल सकते, क्योंकि भाजपा नेताओं द्वारा अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्तेजक बयान देश की सॉफ्ट पॉवर को कमजोर करते हैं। थरूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वार्षिक कन्वेशन 2016 को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के सामने अपनी सॉफ्ट पॉवर की मदद से खुद को खड़ा करने से पहले भारत को घरेलू मोर्चे पर भी समस्याओं का समाधान करना होगा। थरूर ने कहा कि एक ऐसा देश के रूप में जो अपनी सॉफ्ट पॉवर का उपयोग करता है अपनी के्रडिट बनाने से पहले हमें अपनी घरेलू समस्याओं का समाधान करना होगा। सच तो यह है कि हमें अपने लोगों को सुरक्षित, स्वस्थ्य और अच्छा रखने के लिए काफी कुछ करना होगा। विकास हुआ है लेकिन इतना नहीं की हर किसी तक पहुंचे।
थरूर ने कहा कि एक तरफ हम दुनिया में जाकर विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और डिजिटल इंडिया की बात करें और दूसरी तरफ हम यदि देश में घृणा को बढऩे दें तो यह नहीं हो सकता।
उन्होंने कि सत्ता दल के लोग देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बयानी करें यह गलत है। यह इसलिए भी बिलकुल सही नहीं हैं क्योंकि यह भारत की सॉफ्ट पॉवर को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की सॉफ्ट पॉवर को बनाए रखने के लिए देश के बड़े आयडिये को बनाए रखना होगा।
https://rashtriyadinmaan.com

