BJP विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान


bk2oo9d_mayawati_625x300_17_January_19

 

नई दिल्ली| यूपी की मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह  की बसपा मुखिया मायावती  पर की गई टिप्पणी से घमासान मच गया है. सोशल मीडिया  पर साधना सिंह के भाषण का वीडियो वायरल होते ही बसपा ने पलटवार कर बीजेपी  पर निशाना साधा है. दरअसल एक कार्यक्रम में बोलते हुए साधना सिंह  मायावती  पर बहुत कुछ विवादित बातें कह गईं. उन्होंने मायावती  को किन्नर से भी बदतर बताते हुए कहा कि वह न महिला हैं और न पुरुष. गेस्ट हाउस कांड का हवाला देते हुए कहा कि चीरहरण होने के बाद भी वह गठबंधन कर रहीं हैं. जबकि बीजेपी के नेताओं ने ही उनका मान-सम्मान बचाया था.

विधायक साधना सिंह  ने और भी बहुत कुछ बसपा मुखिया मायावती के बारे में कहा. मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह  ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. बीजेपी की महिला विधायक के इस बयान पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने तीखा पलटवार किया है.

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा-  उन्होंने हमारी पार्टी की मुखिया सतीश चंद्र मिश्रा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. लगता है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी के नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. लिहाजा, उन्हें आगरा और बरेली के मानसिक अस्पतालों में भर्ती होना चाहिए. 

 


Scroll To Top
Translate »