
लखनऊ. बिहार में शराबबंदी के बाद पूरे देश में शराब बंद करने की मांग ने तेजी पकड़ ली है. यूपी में भी बीजेपी की सरकार बनने के बाद से महिलाओं ने सड़क पर उतरकर शराबबंद करने के लिए जमकर बवाल किया. वहीं बीजेपी की चर्चित महिला मंत्री स्वाति सिंह बीयर लाउंज के उद्घाटन समारोह में फीता काटती नजर आईं. इसके बाद उनके खिलाफ मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.
स्वाति सिंह ने बीते दिनों 20 मई को ‘बी द बीयर’ लाउंज का उद्घाटन किया. यह बियर लाउंज जौनपुर की दीप शिखा सिंह का है. इस दौरान एसपी रायबरेली गौरव सिंह और एसपी उन्नाव नेहा पाण्डेय व्यस्त ज़िला छोड़कर लखनऊ में उद्घाटन में पहुंचे. दोनों अधिकारी बिना परमिशन के लखनऊ पहुंचे थे. खबर है कि मामले में दोनों अफ़सर से आईजी लखनऊ जय नारायण सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है.
https://rashtriyadinmaan.com
