भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर जमीन कब्जे का आरोप


 

NEW DELHI, INDIA - JUNE 5: BJP MP From Mathura Hema Malini arrives at Parliament House to attend the Parliament session on June 5, 2014 in New Delhi, India. 510 Lok Sabha members out of an effective strength of 539, including Prime Minister Narendra Modi, senior BJP leader LK Advani and Congress President Sonia Gandhi take oath as members of the 16th Lok Sabha take oath as members of the 16th Lok Sabha. (Photo by Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images)

मुंबई|   भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी पर मुंबई के अंधेरी इलाके में एक डांस स्कूल खोलने के लिए अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा है. इस मामले का खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से हुआ है.

समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक भाजपा सांसद हेमा मालिनी को महाराष्ट्र सरकार ने एक महीने पहले डांस स्कूल खोलने के लिए मुंबई के पॉश उपनगरीय ओशिवारा में 2000 वर्ग मीटर की भूमि का आवंटन किया था.

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के माध्यम से मिली सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा संसदीय सीट से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी को राज्य की भाजपा सरकार ने करोड़ों की कीमत वाली भूमि का आवंटन मात्र 70,000 रुपये में कर दिया है.

आरटीआई कार्यकर्ता गलगली के मुताबिक अभिनेत्री हेमा मालिनी को मुंबई में भूमि आवंटन का यह दूसरा मामला है.

इससे पहले साल 1997 में शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार ने हेमा को इसी तरह एक भूमि आवंटन किया था, लेकिन उस भूमि का सीमांकन चूंकि तटवर्ती नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के दायरे में आता था इसलिए वह उस भूमि पर कोई निर्माण नहीं कर सकीं.

गलगली के मुताबिक हेमा मालिनी ने पूर्व की आवंटित भूमि पर अपना दावा नहीं छोड़ा है और मौजूदा भाजपा सरकार ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए दूसरी भूमि भी आवंटन कर दिया है.

मुंबई उपनगर जिला कलेक्टर के यहां से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद हेमा मालिनी को 2000 वर्ग मीटर की इस भूमि का आवंटन मात्र 35 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया गया है.


Scroll To Top
Translate »