
lucknow | संतकबीर नगर जिले में बीजेपी के सांसद और विधायक आपस में भिड़ गए. इस दौरान संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ) ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह को जूते से पीटा. इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी मारपीट की. दोनों नेताओं में फाउंडेशन स्टोन पर नाम लिखवाने को लेकर मारपीट हुई. इस दौरान भारी हंगामे और मारपीट से मौके पर अफरातफरी भी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने मामले को आगे बढ़ने से बचाने के लिए बीच बचाव किया.
इस विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई. ये मारपीट कलेक्ट्रेट में चल रही जिला कार्ययोजना समिति की बैठक के दौरान हुई. दोनों नेताओं के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं रूके.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शरद त्रिपाठी बार-बार कहते हुए सुने जा सकते हैं कि सांसद कौन है. सवाल-जवाब के दौर के बाद सांसद शरद त्रिपाठी अपना आपा खो बैठे और जूता निकाल कर विधायक राकेश सिंह को पीटने लगे. हालांकि मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह भी अपनी सीट से उठे और शरद त्रिपाठी के पास पहुंचे और उसी अंदाज में जवाब दिया, लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि विधायक जी ने अपने जूते नहीं निकाले थे.
https://rashtriyadinmaan.com
