
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने आज कानपुर देहात के अकबरपुर इंटर कॉलेज ग्राउंड में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की विशालजनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा के खिलाफ कडा प्रहार किया।
श्री मौर्य ने कहा कि अब गुंडों की सरकार के दिन लदने वाले हैं। गुंडों ने चारों तरफ लूटमार अत्याचार गुंडागर्दी फैला रखी है। भाजपा सरकार आते ही आधी सपा की पार्टी जेल के अंदर होगी। उन्होंने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा इस देश के प्रधानमंत्री ने नोट बंदी का जो फैसला किया है वह जनता के हित में है 70 सालों से चला आ रहा कैंसर को मोदी जी ने खत्म करने का काम किया है निश्चित रूप से पिछड़े वर्गों को गरीब वर्गों को लाभ मिलेगा। गरीबी मिटेगी, विकास होगा।
उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं को लागू कर गरीबों को राहत प्रदान की है चाहे उज्जवल योजना हो, कन्या धन योजना, मुद्रा बैंक योजना हो तमाम योजनाए प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई है। निश्चित ही देश का विकास हो रहा है बहुत सी योजनाएं जो भी धरातल पर नहीं पहुंची है लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा आपस में मिले हुए हैं। जब सपा की सरकार आती है तो कहती है कि मायावती जेल में होगी और जब मायावती की सरकार आती है तो कहती हैं कि मुलायम जेल में होंगे लेकिन आपस में ऐसा कुछ नहीं होता है।
उन्होंने 14 सालों में उत्तर प्रदेश को इतना पीछे कर दिया है जिस की परिकल्पना नहीं की जा सकती है उन्होंने अपने संबोधन में कहा निश्चित ही सपा सरकार जाने वाली है भाजपा सरकार आने वाली है उन्होंने जनता से 2017 के लिए आर्शीवाद मांगा और मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने की अपील की। उन्होंने जनसभा में आये लोगो को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि विशाल जन सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग की भीड़ देखकर स्पष्ट दिख रहा है कि भाजपा की आंधी आने वाली है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग प्रसन्न है। आने वाले समय में व्यापार पारदर्शी होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यदि गोली चलाएंगे तो हम गोला चलाने में पीछे नहीं रहेंगे। हमारे देश की सेनाएं इतनी शक्तिशाली है कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का विनाश निश्चित है।
https://rashtriyadinmaan.com
