
लखनऊ,।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रातः 10.00 बजे नई दिल्ली से लखनऊ पहुँचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियों द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया की कानपूर में भाजपा द्वारा आयोजित बौद्ध भिक्षुको के सम्मान कार्यक्रम में सामिल होने हेतु नई दिल्ली से लखनऊ पहुँचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो ने जोरदार भव्य स्वागत किया।
उन्होंने बताया की कानपुर के कार्यक्रम के बाद श्री शाह लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर लखनऊ एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद शिवप्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्या, प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनुपमा जयसवाल, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक, जुगुल किशोर, क्षेत्रिय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रिय संगठन मंत्री ब्रजबहादुर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अध्यक्ष रामनिवास यादव, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, संजीव अवस्थी, परशुराम चैधरी सहित लखनऊ महानगर जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
