भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी बिवार कांड में जेल में बन्द र्निदोष लोंगो से मिलने हमीरपुर पहुॅचे ।


images (49)लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी द्वारा बिवार कांड की जांच के लिए गठित कमेटी जिनमें विधान मण्डल दल के उपनेता सतीष महाना, विधायायिका कृष्णापासवान, सेवा निवृत्त आईजी राजेष राय, सेवा निवृत्त डीआईजी उमानाथ सिंह तथा अमर ंिसंह प्रमुख है।  कमेटी आज हमीरपुर जाकर बिवार कांड की विस्तृत जांच की है, जिसकी रिर्पोट प्रदेष अध्यक्ष को दिया है। प्रदेष अध्यक्ष डाॅ बाजपेयी ने बताया की जांच रिर्पोट हम केन्द्र सरकार को भी भेंजेगें।
भाजपा अध्यक्ष स्वयं भी आज  हमीरपुर जेल में बंद उन 16 र्निदोश लोंगो से मिलें जिन्हें हमीरपुर जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन ने जबरिया फर्जी मामला बनाकर जेल में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नजीरूदीन जो कि एक स्कूटर मैकेनिक है, दूकान बन्द करके दुकान करके घर जा रहा था, दयाशंकर नाई का काम करता है सैलून बंद कर गांव जा रहा था, रूप सिंह कानपुर से परीक्षा देकर आया था, उसका टिकट और एडमिट कार्ड थाने में जमा कराकर जेल भेज दिया। इसी तरह कपिल उर्फ अभिनव तथा आदित्य उर्फ प्रणव दोनों स्थानीय पत्रकार है, को भी जेल भेज दिया जबकि इन  दोंनो ने एसडीएम को थाने में बाडी प्रोटेक्टर पहनाया था।
डाॅ0 बाजपेयी ने आरोप लगाया कि थाने के अन्दर रखे समान में आग लगाने का काम पुलिस ने स्वयं किया और उसके प्रमाण हैं। उन्होंने कहा जनता थाने तक तो गयी ही नहीं मौदहा चैराहे से ही पुलिस ने लाठी-भांज कर अक्रोशित जनता को तितर-बितर कर दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा पूरी घटना के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है, उन्होंने कहा 10 बजे प्रातः जिलाधिकारी महोदया बिवार अस्पताल में निरीक्षण करने गयी थी, तब उन्होंने अश्वासन दिया था कि चार घंटे में समस्या का निदान कर देंगे लेकिन 10 घंटे तक भी समस्या का निदान नहीं हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक बिवार कांड के जिम्मेदार अधिकारी और जिला प्रशासन के लोग निलंम्बित नहीं होते तब तक धरना चलेगा, उन्होंने धरना स्थल की पुलिस द्वारा बीडियों ग्राफी कराने पर भी पुलिस प्रशासन की चेतावानी दी। उन्होंने घटना के लिए वहां के डीएम और एसडीएम को जिम्मेदार बताते हुए सरकार से इनके निलम्बन, जेल में बंद निर्दोश लोगो की रिहाई तथा स्वीकृति के परिवार को न्याय व अपराधी को कडे से कडे दण्ड दिये जाने की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 बाजपेयी आज प्रदेश उपाध्यक्षा सरिता भदौरिया, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हमीरपुर पहुॅचे जहां वह जेल में बन्द र्निदोष लोगो से मिले तथा बिवार थाने और स्वीकृति के परिवार के लोगो से मिलने जायेगें।

Scroll To Top
Translate »