BJP ने जारी की 67 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट, बेटे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को भी मिला टिकट


 

bjp-4-580x368

लखनऊ: यूपी की जंग जीतने के लिए बीजेपी ने आज अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इस लिस्ट में 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. इस लिस्ट में जहां बीएसपी से बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया गया है तो वहीं वाराणसी दक्षिण सीट से सात बार बीजेपी विधायक रहे श्याम देव रॉय चौधरी का टिकट कट गया है.

इसके साथ ही बीजेपी ने अब तक 371 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी पहली लिस्ट में 149 कैंडिडेट्स जबकि दूसरी लिस्ट में 155 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही बीजेपी में परिवारवाद का एक और आरोप लगा है. बीजेपी ने इस बार वाराणसी कैंट सीट से बीजेपी विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के बेटे सौरभ श्रीवास्तव को टिकट दिया है. सौरभ के पिता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उनके निधन के बाद ज्योत्स्ना को बीजेपी टिकट देती रही थी.

तो वहीं बहुजन समाज पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी पार्टी ने पडरौना से उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले बीजेपी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को भी टिकट दे चुकी है. इसके साथ ही 7 बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी का बीजेपी ने टिकट काट दिया है.


Scroll To Top
Translate »