
सभी 75 जनपदों में अटल आईटी सेंटर सक्रिय
लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी भारत में पारंपरिक राजनैतिक प्रचार.प्रसार के माध्यमों के साथ.साथ वर्तमान जरूरतों को देखते हुए इन्फारमेशन टेक्नॉलोजी का भरपूर उपयोग कर रही है। जिसका प्रभाव आप निश्चित रूप से देख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक स्तर पर आईटी का एक अलग विभाग बनाया है। जिसके माध्यम से सभी आईटी विभाग की गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित आईटी विभाग की सांगठनिक संरचना की बात की जाय तो वह इस प्रकार है। भाजपा की आईटी विभाग की संरचना के अतंर्गत प्रदेश की टीम में 25 पदाधिकारी हैं।
इसके बाद सांगठनिक दृष्ठि से यूपी में भाजपा को 6 क्षेत्रों में बांटा गया है। जिसमें पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी व गोरखपुर क्षेत्र हैं और इन सभी क्षेत्रों में 21 पदाधिकारियों की टीम प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत है। भाजपा के सांगठनिक दृष्टि से यूपी में 95 जिले हैं। प्रत्येक जिले में 15 पदाधिकारियों की टीम कार्यरत है। सभी 403 विधानसभाओं पर 11 सदस्यीय टीम भाजपा आईटी विभाग का कार्य संभाल रही है। बीजेपी आईटी विभाग ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिये उत्तर प्रदेश के सभी 6 सांगठनिक क्षेत्रों एवं 92 जिलों में आईटी सेंटरों की स्थापना की है। यह सभी आईटी सेंटर भाजपा के सर्वाेच्च नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर पर समर्पित करते हुये सभी 6 क्षेत्रों एवं 95 जिलों में अटल आईटी सेंटर के नाम से एक साथ शुरू किया गया।
सभी अटल आईटी सेंटरों का उद्घाटन 25 दिसम्बर 2016 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।इसके अलावा सोशल मीडिया में 4500 कार्यकर्ता टीम के रूप में कार्य करते हैं। यह 4500 कार्यकर्ताओं की टीम प्रदेश, क्षेत्र और जिलों में संगठित रूप से काम करती है। सभी 6 क्षेत्रों पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी व गोरखपुर में 6 अलग.अलग नंबर लिये गये हैं। और छरू कुशल कार्यकर्ता को 6 हैंडसेट उपलब्ध कराये गये हैं। जो इन्हें चलाते हैं, प्रत्येक क्षेत्र में 1000 से अधिक व्हाट्सअप ग्रुप चलाये जा रहे हैं। इस प्रकार पूरे प्रदेश में 6000 से अधिक व्हॉटसअप ग्रुप संचालित हैं। इसमें प्रतिदिन 6.8 पोस्ट डाली जाती हैं, सभी पोस्ट पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बनायी जाती हैं। फेसबुक पर प्रतिदिन 10 पोस्ट डाली जाती हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा का फेसबुक पेज चलाया जाता है जिसको 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 1 करोड़ 30 लाख 12 हजार लोगों ने इस पेज को देखा है।
https://rashtriyadinmaan.com
