रक्तदान महादान, जिसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिएः सुरभि रंजन


unnamedलखनऊ:
  उत्तर प्रदेश की आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा है कि रक्त दान महादान है जिसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पीडि़त व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होने पर उसे समय से निःशुल्क रक्त प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर कराकर आम नागरिकों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाय, ताकि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त के अभाव में न हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर आम नागरिकों को रक्तदान हेतु जागरूक करते हुए यह जानकारी दी जाय कि रक्तदान करने से शरीर मे कोई कमी नहीं होती।
आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुरभि रंजन आज श्री रामस्वरूप मेमोरियल ग्रुप आफ प्रोफेशनल काॅलेज में आकांक्षा समिति द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहीं थी। उन्हांेने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आकांक्षा समिति द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में लगभग 75 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों सहित एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री पंकज अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।

Scroll To Top
Translate »