BMC नतीजे : शिवसेना 84 , BJP 81 सीटों पर जीती, मगर उद्धव नाखुश


shiv_1487844831_749x421.jpeg

मुंबई|   देश की सबसे अमीर नगरपालिका पर शिवसेना का दबदबा कायम है. 227 सीटों में से 226 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 84 सीटों के साथ शिवसेना ने मुंबई के गढ़ को बचाने में कामयाबी हासिल की है. वहीं, बीजेपी के खाते में 81 सीटें आई हैं. कांग्रेस को महज 30 सीटें मिली हैं. नतीजों को देखते हुए कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया है.

उनकी पार्टी के नेता नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था. वहीं, शुरुआती बढ़त पर शिवसेना खेमे में जश्न का माहौल था लेकिन अब बताया जाता है कि बीजेपी के बराबर पर आ जाने से उद्धव ठाकरे नतीजों से नाखुश बताए जा रहे हैं.


Scroll To Top
Translate »