नेताजी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है—-राजेन्द्र चैधरी


images (22)लखनऊ|
          समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करना कुछ लोगों का व्यवसाय बन गया है। बात का बतंगड़ बनाना उनका पेशा हो गया है। जनता में न तो उनकी पूछ है और नहीं जनता उनकी बातो पर ध्यान देती है इसलिए वे कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ ही कुछ न कुछ अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणियाॅ करने लगते हैं। समाजवादी पार्टी सिद्धान्ततः नरनारी समता की पक्षधर है। नेताजी ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है।
         श्री मुलायम सिंह यादव ने पिछले दिनों लखनऊ में बैटरी चालित रिक्शा वितरण के कार्यक्रम में जो  बात कही थी उनका मंतव्य साफ था कि कोई किसी निर्दोष को अभियुक्त बनाने से बचे। काूनन भी यही कहता है कि किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। संदेह का लाभ भी इसी सिद्धांत के फलस्वरूप बना है। इस बात को कुछ तत्वों ने ऐसे पेश किया जैसे किसी अपराधी को बचाने की कोशिश हो, यह पूर्णतया गलत है। संदर्भ से हटकर कुछ लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को पेश कर रहे हैं। वे वस्तुतः लोकतंत्र के साथ ही खिलवाड़ कर रहे हैं।
        समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि  श्री मुलायम सिंह यादव का राजनीति में 50 वर्षो से ज्यादा का महत्वपूर्ण योगदान है। पूरे भारत में उनका सम्मान है। देश के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती है। प्रदेश और देश में मुख्यमंत्री तथा रक्षामंत्री के पदों पर रहकर उन्होने जनसेवा के कीर्तिमान बनाए हैं। कभी उन पर इस संबंध में उंगलियां नहीं उठी है। संसद में उनकी बात गम्भीरता से सुनी जाती है। जनता में असीम लोकप्रियता के चलते ही उन्हें “नेताजी“ सम्बोधन मिला है।
         खेद है कि आज देश की राजनीति में शुचिता और संवेदनशीलता की कमी होती जा रही है। निराधार आरोपों के साथ किसी की भी मान मर्यादा से खिलवाड़ होने लगता है। लोकतंत्र के लिए इसे स्वस्थ स्थिति नहीं कहा जा सकता है। श्री मुलायम सिंह यादव जैसे नेता ने जनता के दुःखदर्द के संग रहकर त्याग तपस्या और संघर्ष के बूते जो स्थान राजनीति में बनाया है उसे कुछ बौने लोग चुनौती देने का जो दुस्साहस कर रहे है उसकी जितनी निन्दा की जाए कम होगी।
         यह भी संदर्भगत है कि जब से समाजवादी सरकार बनी है तभी से रजानीतिक दल जनविरोधी आचरण करते रहे हैं। इन विपक्षी दलों को न तो बहन बेटियों की इज्जत की परवाह है और नहीं उत्तर प्रदेश के विकास-सम्मान और सद्भाव से कोई लेना देना है। इन्हें तो राजनीति की आड़ में हरहाल में उत्तर प्रदेश को बदनाम करना है। यह किसी से छिपा नहीं है कि इसके पूर्व भी समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे रेप के मामलों को लेकर ये विपक्षी दल घटिया राजनीति करते आये हैं।

Scroll To Top
Translate »