बीएसपी चीफ मायावती का वार, गोरखपुर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार


 

1501510850616mayawati

 

लखनऊ: ऑक्सीजन की कमी के चलते यूपी के गोरखपुर में हुई बच्चों की मौतों पर बीएसपी चीफ मायावती ने कहा है कि मासूमों की मौत के लिए यूपी सरकार ज़िम्मेदार है. उन्होंने कहा कि मासूमों के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए हम आगे आए हैं. मायावती ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

वहीं, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा है कि ये घटना यूपी सरकार की लापरवाही से हुई है. उन्होंने कहा कि ये सरकारी मेडिकल कॉलेज है और सरकार को ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए समुचित पैसे देने चाहिए थे.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 5 दिनों में 60 बच्चों की मौतों के मामले से पूरा देश सहमा हुआ है. कथित तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी इसकी वजह बताई जा रही है लेकिन सरकार इस बात से इंकार कर रही है. अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन सिलिंडर सप्‍लाई करने वाली कंपनी पुष्‍पा सेल्‍स के मालिक मनीष भंडारी के घर पर छापा मारा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने वादा किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Scroll To Top
Translate »