लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन कल लखनऊ में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रहेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उनके होर्डिंग और पोस्टर लगाये हैं। जिसमें उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश लिखे गये हैं।

मायावती के जन्मदिन पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है। उनके जन्मदिन पर पहली बार अन्य प्रदेश के बाहर के दूसरी पार्टी के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। मायावती का जन्मदिन हर वर्ष 15 जनवरी को ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। कल सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा और फिर दोपहर बाद मायावती दिल्ली चली जाएंगी। यहीं पर सहयोगी दलों के नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन के बाद मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती अपना 63वां मनाएंगी। मायावती के जन्मदिन पर पर लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पार्टी कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। बसपा मायावती के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में भी जुटी है। विभिन्न दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। मायावती अपने जन्मदिन पर कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी। इस मौके पर अपनी पुस्तक का भी विमोचन करेंगी।