बसपा नेता लालजी वर्मा के बेटे ने गोली मार कर की खुदकुशी


ट्रामा सेंटर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि करीब एक साल पहले भी विकास खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

विजयंत खंड-3 में बुधवार सुबह विकास ने अपने कमरे में बंदूक की नाल सीने पर रख कर पैर के अंगूठे से फायर किया। बताया जा रहा है विकास की पत्नी माधुरी से उसका विवाद हुआ था। इससे पहले भी विकास ने अंबेडकरनगर में खुदकुशी के प्रयास किया था। डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Scroll To Top
Translate »