बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा सरकार को अहंकारी व तानाशाही रवैया बदलना चाहिए


लखनऊ। | बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस गैंगरेप कांड पर कहा है कि सरकार को अपने इस अहंकारी व तानाशाही वाले रवैये को बदलना चाहिए, वरना इससे लोकतंत्र की जड़े कमजोर होंगी।

उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि सबसे पहले 28 सितंबर को पीड़ित परिवार से मिलने व सही तथ्यों की जानकारी के लिए बसपा प्रतिनिधिमंडल गया था। प्रतिनिधिमंडल से थाने में ही बुलाकर उनसे वार्ता कराई गई थी। वार्ता के बाद मिली रिपोर्ट अति दुखद थी, जिसने मुझे मीडिया में जाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा है कि इसके बाद वहां मीडिया के जाने पर भी उनके साथ हुई बदसलूकी और कल व परसों विपक्षी नेताओं व लोगों के साथ पुलिस का हुआ लाठीचार्ज आदि अति-निंदनीय व शर्मनाक।


 


Scroll To Top
Translate »