यशवंत सिंह के साथ बुक्कल नवाब व जयवीर सिंह भाजपा में शामिल


20448928_1632919353437575_2588398845065509188_o

लखनऊ,। विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब के साथ बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन तीनों ने 29 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में आज भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने इन तीन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इनके बाद ही अलीगढ़ के ठाकुर जयवीर सिंह भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पहले से ही भाजपा कार्यालय में थे।भाजपा में शामिल होने के बाद यशवंत सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह तथा बुक्कल नवाब ने भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। इस मौके पर ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपना रास्ता बदल चुकी है। अब उसका कोई लक्ष्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बड़े नेताओं से वार्ता हो गई है। यशवंत सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आया हूं। उधर बुक्कल नवाब ने कहा मुझे पार्टी में शामिल करने के लिए बुलाया गया है। भाजपा में शामिल होने के बाद बुक्कल नवाब ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। भाजपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है।


Scroll To Top
Translate »