बुलंदशहर शराब कांड : मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को हटाया, 4 को किया निलंबित


लखनऊ | बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से हुई 4 लोगों की मौत की घटना के बाद संयुक्त आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त और लाचार के जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल को हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारियों को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है। हटाए गए सभी आबकारी अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही रामबाबू, आबकारी सिपाही श्रीकांत सॉन्ग और सलीम अहमद को निलंबित कर दिया गया है।


Scroll To Top
Translate »