बुराड़ी कांड : 6 शवों के पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर नहीं मिले संघर्ष के निशान


बुराड़ी हत्याकांड में स्थानीय एसडीएम के आदेश के बाद शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के निर्णय के बाद पुलिस ने रविवार शाम से ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी थी । मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुए शवों के पोस्टमार्टम के प्रक्रिया के लिए छह डॉक्टरों के दो बोर्ड बनाए गए थे , जिनकी देखरेख में शवों का देर रात तक पोस्टमार्टम चलता रहा। बोर्ड ने सभी शवों की वीडियोग्राफी भी कराई। इस दौरान जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

उधर,  इस मामले में वरिष्ठ मनोचिकित्सक एस टंडन ने बताया की ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार मोक्ष प्राप्त करने के लिए गुप्त प्रथाओं में शामिल था और शायद इसके पीछे एक ‘तांत्रिक’ था। परिवार का सबसे बड़ा सदस्य इससे प्रभावित इसलिए अन्य सभी सदस्यों ने उसको फॉलो किया।

सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण फांसी पर लटकना की बात सामने आ रही है। शवों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस टीम करीब 4.30 बजे तक घर की तलाशी में लगी रही। देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने भाटिया परिवार के रिश्तेदारों को उनकी पहचान के लिए अस्पताल बुलाया। जहां शवों की पहचान के लिए पहुंचे अर्जुन ठुकराल ने बताया कि शवों की पहचान तो कर ली गई है। रविवार रात 8 बजे मेडिकल बोर्ड के बैठने के बाद पोस्टमार्टम शुरू किया गया। 11 शवों की वीडियोग्राफी कराई गई।


Scroll To Top
Translate »