छेड़खानी को लेकर महिला ने किया ट्वीट, प्रभु ने मनचलों को तुरंत करवाया हिरासत में


 

suresh-prabhu_650x400_41448454824_5658be69be2cb

नई दिल्ली : रेल में सफर कर रहे यात्रियों के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु वाकई प्रभु साबित हो रहे है। इस बार मामला खाना-पानी या मेडिकल हेल्प पहुंचाने का नही बल्कि छेड़छाड़ का है। दरअसल एक महिला पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। तभी कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद पीड़ित महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर सूचित किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

रेल मंत्रालय ने तुरंत आदेश दिया और ट्रेन को बक्सर में रोक कर आरपीएफ ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया। उधर रेल प्रशासन का कहना है कि महिला के साथ छेड़खानी नही हुई थी, बल्कि कुछ बदमाशों ने एसी3 की कोच में जबरन प्रवेश कर कब्जा कर लिया था। रेल मंत्रालय के पीआरओ ने इस बारे में सूचना दी कि महिला ने आरा पहुंचने पर ट्वीट कर बताया कि कुछ सामाजिक तत्व ट्रेन में प्रवेश कर गए है और सीटों पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण हमें सीट नही मिल रही है। इसके बाद ट्रेन को बक्सर में रोककर चेकिंग की गई।

ट्वीट के बाद प्रभु ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि महिलाओं को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए और बदमाशों पर कार्रवाई की जाए। प्रभु ने हाल के दिनों में सभी मदद मांगने वालों की मदद की है। इससे पहले नवंबर में भी ट्रेन में अकेली सफर कर रही एक महिला ने भी ट्वीट कर छेड़खानी की शिकायत की थी। तब भी तुरंत एक्शन लिया गया था।


Scroll To Top
Translate »