सी0जी0 सिटी में निर्माणाधीन एस0टी0पी0 एवं ओवरहैड टैंक के कार्यों में और अधिक गति लाई जाये—मुख्य सचिव


unnamed998uii-3
मुख्य सचिव द्वारा सी0जी0 सिटी में निर्माणाधीन परियोजनाओं 
के निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने सी0जी0 सिटी में निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सभी निर्माणाधीन परियेाजनाओं के कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रत्येक दशा में सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के श्रेष्ठ मानकों के अनुसार निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश देते हुये कहा कि निर्दिष्ट समयावधि तथा आंगणन में वृद्धि की स्थिति में गंभीरता से लिया जायेगा तथा सम्बन्धित का दायित्व निर्धारित की उपयुक्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन दुग्ध डेयरी फार्म में मिल्क तथा बटर मिल्क प्रोसेसिंग प्लान्ट का कार्य आगामी माह नवम्बर केे अन्त तक प्रारंभ कराकर प्रदेश के किसानों द्वारा आपूर्ति किये जाने वाले दूध के साथ-साथ बोनस का भुगतान भी उनके खाते में स्थानांतरित कराया जाना सुनिश्चित कराया जाये।
उन्होंने कहा कि किसानों को आपूर्ति किये जाने वाले दूध के देय भुगतान हेतु डेयरी के चक्कर न लगाने पड़ंे। उन्होंने निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इन्स्टीट्यूट के ओ0पी0डी0 को नवम्बर माह के अन्तिम सप्ताह तक प्रारंभ कराने हेतु कम से कम 10 बेड की व्यवस्था फिलहाल सुनिश्चित कराते हुये प्रभावित रोगियों का इलाज कराया जाना सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कैंसर संस्थान के ओ0पी0डी0 में इलाज कराने वाले कैंसर से प्रभावित रोगियों को आवश्यक जांचों हेतु अन्य मेडिकल संस्थानों में जाने हेतु अपने नम्बर की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
मुख्य सचिव आज यहां सी0जी0 सिटी (चकगंजरिया सिटी) में निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सी0जी0 सिटी में अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य कराने के साथ-साथ साइकिल ट्रैक के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होेंने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के क्रियाशील होेने पर प्रदेश के युवाओं को ही रोजगार दिलाने हेतु प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियाशील होने पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण भी कौशल विकास योजना के अन्तर्गत दिलाया जाना सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने संस्कृति स्कूल के निर्माण कार्य देखते हुये कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तानुरूप दु्रत गति से चल रहा है। उन्होंने प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रशासनिक भवन सहित आदि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराकर नवम्बर माह के अन्तिम सप्ताह में लोकार्पण कराने का अनुरोध प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से कराये जाने का अनुरोध किया जाये।
श्री भटनागर ने कहा कि सी0जी0 सिटी में निर्माणाधीन परियोजनान्तर्गत एच0सी0एल0 कम्पनी द्वारा आई0टी0 सिटी में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 600 प्रशिक्षणार्थियों की संख्या को बढ़ाकर आगामी सत्र से 1800 किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सी0जी0 सिटी में निर्माणाधीन एस0टी0पी0 एवं ओवरहैड टैंक के कार्यों में और अधिक गति लाई जाये। उन्होंने उ0प्र0 प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी का निर्माण कार्य निर्धारित समय सारिणी  के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
स्थलीय निरीक्षण के समय सचिव, आवास श्री पंधारी यादव, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डाॅ0 अनूप यादव सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »