
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान चार प्रस्तावों पर मुहर लगी। योगी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पास हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी।
भदोही कार्पेट एक्सपोर्ट मार्ट के प्रस्ताव को मंजूरी,मुजफ्फरनगर में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने पर लगी मुहर ,एक्सपो मार्ट के प्रबंधन, संचालन की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव हुआ पास।
लखीमपुर से दुधवा पार्क तक डबल लेन करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, पर्यटन विभाग में 63.65 किलोमीटर रोड का होगा चौड़ीकरण। लागत 200 करोड़ होगी।
पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक 7 अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। वहीं लखनऊ में राजभवन के पास हुई घटना पर चिंता जताई गई। कहा गया कि जिस तरह लखनऊ की घटना हुई ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके पुख्ता इंतजाम करेंगे। घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
https://rashtriyadinmaan.com
