बैठक में कुल 8, प्रस्ताव पास हुए , पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई, उनके परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कुल 8, प्रस्ताव पास हुए ।यूपी के पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई, उनके परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी |चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना जाएगा
कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता दोनों या कमाई करने वाले अभिभावक को खोया है, उन्हें 4 हज़ार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी|
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ हुई लड़कियों की शादी के लिए एक लाख एक हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी|
क्लास 9 से ऊपर के या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 साल तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप भी दिया जाएगा
मेरठ में शूटिंग रेंज के निर्माण, स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में वेलोड्रम का होगा निर्माण |
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के लिए खनन क्षेत्र को आरक्षित किया जाएगा
SGPGI में एडवांस डायबिटिक सेंटर का होगा निर्माण |
https://rashtriyadinmaan.com
