कार को क्लीनिंग मशीन की तरह नहीं सोचा: जावडेकर


jawedkr

नई दिल्ली, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि उन्होंने कभी किसी कार को सफाई करने वाली मशीन (क्लिनिंग मशीन) के रूप में नहीं सोचा। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के सीईओ राल्फ स्पेथ ने कहा था कि दिल्ली की हवा जो जेएलआर की कार सोखती है वह कार से निकलने वाले धुएं से भी दूषित है।

 

जावडेकर ने इस बयान को सनकी बयान करार दिया। यहां स्मार्ट सिटी पर एसोचैम के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “कार निर्माता सनकी बयान दे रहे हैं। मैंने ऐसी कार के बारे में सोचा भी नहीं जो कार्बन कण नहीं छोड़ती बल्कि सफाई मशीन की तरह काम करती है। मैंने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं। यदि कोई सनकी है तो मैं उसकी मदद नहीं कर सकता।”

 

स्पेथ ने कहा कि आधुनिक इयू पांच रेग्युलेशन स्कीम में तकनीकी फीचर्स हैं जो दिल्ली की हवा को साफ कर सकते हैं। इस तरह के वाहन वेक्यूम क्लीनर की तरह चलते हैं। जो हवा वाहन सोखते हैं वह उनसे निकलने वाली हवा से कहीं अधिक दूषित होती है। पर्यावरण सहायक सीईएस ने भी भ्रामक और गैर जिम्मेदार बयान के लिए जेएलआर की आलोचना की है।


Scroll To Top
Translate »