सीबीआई ने यस बैंक को 466.51 करोड़ की कथित हानि पहुँचाने पर दो निजी कम्पनियों इसके निदेशकों सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज़ किया और तलाशी ली



दिल्ली/एन सी आर, लखनऊ, सिकंदराबाद और कोलकाता सहित 14 स्थानों पर तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज/डिजिटल प्रमाण बरामद हुए

नई दिल्ली | सीबीआई ने यस बैंक को 466.51 करोड़ रु.(लगभग) की कथित हानि पहुँचाने पर गुरुग्राम/दिल्ली स्थित दो निजी कम्पनियों तथा अन्यों जिसमें इसके निदेशक/ प्रोत्साहक और निजी कम्पनियों के अज्ञात व्यक्ति/बैंक कर्मी शामिल है, के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

यह आरोप है कि गुरुग्राम/दिल्ली स्थित निजी कम्पनी ने दिसम्बर, 2017 में यस बैंक लिमिटेड से 515 करोड़ रु. (लगभग) सावधि ऋण सुविधा प्राप्त की। दिनाँक 30.10.2019 को ऋण राशि गैर निष्पादित खाता(एन पी ए) घोषित हुआ।
इसके अतिरिक्त, पूर्व चेतावनी संकेत(ई डब्ल्यू एस) के आधार पर दिनाँक 06.03.2020 को ऋणी का खाता कथित रुप से संदिग्ध (Red Flagged Account) घोषित हुआ। यह भी आरोप है कि आरोपी जिसमें उक्त निजी कंपनी तथा इसकी नियंत्रक कंपनी, इसके निदेशक/प्रोत्साहक और अन्य शामिल है, ने वर्ष 2017 से 2019 के दौरान विश्वासघात, धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र, पथान्तरण हेतु जालसाजी/जनधन का गबन किया, इससे यस बैंक को 466.51 करोड़ रु(लगभग) की हानि हुई।

दिल्ली/एन सी आर, लखनऊ, सिकंदराबाद और कोलकाता सहित 14 स्थानों पर तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज/डिजिटल प्रमाण बरामद हुए।

जाँच जारी है।


Scroll To Top
Translate »