चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में किया रामलला का दर्शन, परिसर का लिया जायजा


lucknow |  राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। नृपेंद्र मिश्र हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रामलला का दर्शन कर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज झा भी साथ रहे।इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

इस दौरान अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की सम्भावित तिथि, आगामी राम नवमी पर अयोध्या आने वाले भक्तों को रामजन्म भूमि परिसर में आने-जाने की सहूलियत दिये जाने और पूरे परिसर की समुचित सुरक्षा व्यवस्था जैसे विषयों विचार विमर्श हुआ।मंदिर निर्माण को भूमि पूजन के लिए 2 अप्रैल को रामनवमी के अलावा अक्षय तृतीया समेत अन्य तिथियों पर भी विचार किया जा रहा है। इस बारे में अंतिम फैसला होली से पहले अयोध्या में होने वाली राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में होने की उम्मीद है।

नृपेन्द्र मिश्र शनिवार को अयोध्या में रहेंगे। वहां वह ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों व संतों से मुलाकात करेंगे। मगर उनकी अयोध्या यात्रा के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास वहां नहीं होंगे। वे इन दिनों अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह द्वारा आयोजित अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली में हैं।

 


Scroll To Top
Translate »