जीडीए के 37 अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव ,कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी, कुछ के अधिकारों में कटौती



Lucknow । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में कार्यरत 37 अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिशासी अभियंताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ के अधिकार क्षेत्र में कटौती की गई है।
जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह ने फेरबदल आदेश जारी किया है। अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार को प्रभारी प्रवर्तन जोन एक के साथ अभियंत्रण एक का भी दायित्व मिला है। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह को प्रवर्तन जोन चार के प्रभारी के साथ अभियंत्रण चार का चार्ज मिला है। अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम को अभियंत्रण पांच के साथ अभियंत्रण छह का दायित्व दिया गया है। अधिशासी अभियंता आलोक रंजन को प्रवर्तन जोन सात के प्रभारी के साथ अभियंत्रण सात का भी दायित्व दिया गया है।
सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव
अमरदीप को प्रवर्तन जोन छह में तैनात किया गया है। प्रवर्तन जोन छह के योगेश पटेल को अभियंत्रण दो और पांच की जिम्मेदारी मिली है। प्रबुद्ध राज सिंह को प्रवर्तन जोन चार में तैनात किया गया है। प्रवर्तन जोन चार के जानकी शरण मिश्रा को अभियंत्रण छह में तैनाती मिली है। रूद्रेश शुक्ला को पूर्व से आवंटित दायित्व के साथ ही विज्ञापन और प्रवर्तन जोन एक की जिम्मेदारी मिली है।
अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव
प्रवर्तन जोन एक में तैनात बलवंत सिंह को प्रवर्तन जोन तीन और प्रवर्तन जोन एक के श्याम किशोर श्रीवास्तव को अभियंत्रण जोन चार और अभियंत्रण छह में तैनात महेंद्र कुमार को प्रवर्तन जोन दो और अभियंत्रण सात में तैनात इंद्रपाल सिंह को प्रवर्तन जोन पांच में नियुक्ति किए गए हैं। बिजेंद्र पुंडीर को प्रवर्तन जोन दो से मास्टर प्लान विभाग और सत्यप्रकाश यादव को प्रवर्तन जोन तीन से अभियंत्रण एक और प्रवर्तन जोन चार में तैनात ज्ञान प्रकाश द्विवेदी को अभियंत्रण दो का चार्ज दिया गया है।
अनु कुमार श्रीवास्तव को प्रवर्तन जोन चार से अभियंत्रण जोन तीन में तैनात किया गया है। गणेश जोशी को अभियंत्रण दो से प्रवर्तन जोन चार में नियुक्त किए गए हैं। सुनील कुमार सैनी और मनोज वशिष्ठ को प्रवर्तन जोन चार में तैनात किया गया है। ओएसडी कार्यालय से अटैच राजेंद्र सिंह को अभियंत्रण दो, राजीव कुमार को प्रवर्तन जोन एक, निहाल सिंह को प्रवर्तन जोन एक में तैनात किया गया है। प्रवर्तन जोन छह में तैनात सत्येंद्र सिंह, ब्रिजेश सिंह चौहान, पवन गुप्ता को अभियंत्रण आठ और तीन में नियुक्ति मिली है। अभियंत्रण तीन में कार्यरत सचिन कुमार को प्रवर्तन जोन छह और प्रवर्तन जोन छह में तैनात गिरिजाशंकर मल, अशोक त्यागी को अभियंत्रण में तैनात कर दिया गया। अभियंत्रण पांच में कार्यरत आशिफ हुसैन को प्रवर्तन जोन सात में तैनात किया गया है।


Scroll To Top
Translate »