‘समाजवादी पार्टी के नेताओं के बदलते आचरण से नेता जी दुःखी’—-श्रीमती अपर्णा यादव


 

unnamediiu87yu6

 

कैण्ट विधानसभा के बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उमड़ा जान सैलाब

लखनऊ।  कैण्ट विधान सभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में हज़ारों की तादात में कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और अनुशासन देखने को मिला जो शायद कैण्ट विधानसभा की प्रत्याशी, समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव व्दारा पिछले दिनों में किये गए प्रयासों एवं कार्यों का नतीज़ा है।        कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती अपर्णा यादव ने अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि दिन पर दिन समाजवादी पार्टी के लोगों के बदलते आचरण से नेता जी मुलायम सिंह यादव जी भी दुःखी हैं। यह अति महत्वपूर्ण और विचारणीय है। इस बात पर समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को सोचना चाहिए और अपने आचरण पर संयम रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा में सभी एक सामान है। कही कोई भेद भाव नहीं है बावजूद इसके कुछ लोग ऐसा काम कर जाते हैं जो समाजवादी सिद्धान्त के विपरीत होता है और पूरी पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पार्टी के शीर्ष नेताओं को हस्तक्षेप भी करना पड़ता है। इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को सजग रहना चाहिए। अगर कहीं चूक हो रही है तो सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाजवाद के प्रणेता डाँ राम मनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि सामान्य होना ही समाजवाद है। इसके विपरीत मैं (घमण्ड) जिसमें है उसके लिए समाजवाद का दरवाज़ा बंद है। अतः आप सब भी समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को भलीभांति जानिए और उस पर अमल करते हुए प्रचारित- प्रसारित करिये।

श्रीमती यादव ने आज़ इस बात का भी ऐलान किया कि, कैण्ट विधान सभा में मत (वोट) के परिपेक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मानित होंगे। श्रीमती यादव के इस ऐलान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के हौसले में और भी चारचाँद लगा दिया। गौरतलब है कि चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में बुद्धवार को कैंट विधान सभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया जो प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। सम्मलेन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शारदा प्रसाद शुक्ला, सदस्य विधान परिषद एवं लखनऊ के चुनाव प्रभारी डाँ अशोक बाजपेई ने अतिथि गण के रूप में अपने विचार व्यक्त किये। सम्मलेन में नगर अध्यक्ष श्री फ़ाख़िर सिद्दकी, नगर अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती मुन्नीपाल, कैंट विधान सभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष श्री संदीप पाल, समस्त सम्मानित सभासद, बूथ इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए श्रीमती अपर्णा यादव ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

श्रीमती यादव ने बताया कि उनके जन प्रतिनिधि बनने के बाद क्षेत्र को जीरो क्राइम जोन, जीरो भूमि अधिग्रहण जोन बनाना तथा महिला कॉउंसलिंग सेल का गठन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को इस तरह जन-जन तक पहुचाएं कि पच्चीस साल बाद कैण्ट विधान सभा में समाजवादी पार्टी का विधायक बनें जो आगामी पच्चीस सालों तक बना रहे।


Scroll To Top
Translate »