मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड बलवन्त कुमार को निलम्बित किया


1465346_642610562428457_1416857914_n
लखनऊ: मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में आजमगढ़ के अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड  बलवन्त कुमार को शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के सम्बन्ध में त्रुटिपूर्ण आख्या प्रेषित किए जाने पर अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित किया गया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत के बारे में अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड की आख्यानुसार 75 गूलों का निर्माण कार्य पूर्ण बताया गया था। आजमगढ़ के जिलाधिकारी के माध्यम से कराए गए सत्यापन में केवल 19 गूलों पर ही कार्य पूरा पाया गया। मुख्यमंत्री ने इस पर गम्भीर रुख अपनाते हुए त्रुटिपूर्ण आख्या प्रेषित करने के दोषी अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश दिए।

Scroll To Top
Translate »