
लखनऊ| मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अचानक अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सीजीसिटी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंसर हास्पिटल के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कैंसर हास्पिटल की कार्य प्रगति की जानकारी ली।
इस अवसर पर राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक आरके गोयल बुके लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री नेउनसे कैंसर हास्पिटल की कार्य प्रगति के बारे पूछा। मुख्यमंत्री ने उनको अक्टूबर 2016 तक ओपीडी तैयार करवाने का निर्देश दिया। गोयल ने उनको अक्टूबर 2016 तक ओपीडी करवाने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम समय से तैयार हो रहा है, आप कैंसर हास्पिटल समय से तैयार कराएं।
https://rashtriyadinmaan.com
