मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 नवम्बर से विकास रथ लेकर अकेले ही निकलेंगे


 

vikas-yatra-916x500

 

लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 नवम्बर से अपने विकास कार्यों का रथ लेकर यात्रा  निकालेंगे। मुख्यमंत्री अब किसी पार्टी नेताओं का इंतजार नहीं करेंगे और अपना प्रचार अभियान विकास रथ के माध्यम से करेंगे।

  • 3 नवम्बर से निकालेंगे विकास रथ यात्रा।
  • युवाओं को तैयार रहने के लिए कहा।
  • युवाओं की टीम और संगठन को तैयार रहने के दिए संकेत।
  • सरकार की उपलब्धियों का विकास रथ लेकर निकलेंगे।
  • अकेले ही निकलेंगे रथ यात्रा पर किसी का इन्तजार नहीं करेंगे।
  • अकेले ही होंगे यात्रा में न कोई मंत्री और न ही कोई संगठन का व्यक्ति शामिल नहीं होगा।
  • नहीं शामिल हो सकते हैं रजत जयंती में।
  • पहले यह रथ यात्रा अक्टूबर के शुरुआत में ही शुरू होने थी।
  • समाजवादी पार्टी में मची घमासान के बाद असमंजस की स्थिति बन गई थी।
  • अब अखिलेश यादव किसी का भी इंतजार करने के मूड में नहीं हैं।
  • अब वे पार्टी के किसी भी नेता का इंतजार नहीं करेंगे और चुनाव प्रचार पर निकलेंगे।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई आए या न आए अब वो किसी का इंतजार नहीं करेंगे। इस इंटरव्यू के बाद अब उन्होंने विकास यात्रा निकालने की तिथि की भी घोषणा कर दी है।

5 नवम्बर को समाजवादी पार्टी अपने स्थापना की रजत जयंती मनाने जा रही है। इस मौके पर यादव परिवार भी मौजूद रहेगा। कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस मौके पर अखिलेश यादव को सीएम कैंडिडेट बनाने की भी घोषणा की जा सकती है। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को लेकर कहा था कि इसका चुनाव विधानमंडल दल करेगा।

 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा को देखते हुए ये रथ तैयार होगा। सामजवादी विकास यात्रा का ये रथ बेहद हाईटेक होगा। रथ में एलईडी स्क्रीन पर सीएम अखिलेश की बड़ी तस्वीर होगी।

इस रथ को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसमें बैठे अखिलेश यादव को जनता आसानी से देख सके। रथ में एक मिनी सीएम ऑफिस भी होगा और इंटरनेट कनेक्टिविटी, वाई-फाई जैसी सुविधाएं होंगी।

इसमें हाइड्रोलिक लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। इस रथ में लगी बड़ी एलईडी पर प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी जिक्र होगा।


Scroll To Top
Translate »