मुफ्ती सईद के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख


 

20829650cb229d94d52ade31b6586adb_Mलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने के पी0डी0पी0 के संस्थापक एवं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि 79 वर्षीय श्री सईद को इलाज के लिए 24 दिसम्बर, 2015 को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सईद एक अनुभवी एवं प्रगतिशील जनप्रतिनिधि थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे। उनके निधन से देश ने जनता की बेहतरी के लिए काम करने वाला एक मृदुभाषी एवं सौम्य नेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


Scroll To Top
Translate »