मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे पंचायत भवनों शौचालयों का लोकार्पण, शिलान्यास


लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में बनाए गए 18847 सामुदायिक शौचालय व 377 पंचायत भवनों का लोकापर्ण करेंगे। इसी के साथ वह निर्मित होने वाले सामुदायिक शौचालयों तथा 21414 पंचायत भवनों का शिलान्यास करेंगे। पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास समारोह सोमवार सवेरे 10 बजे मुख्यमंत्री के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर होगा। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 5 या 6 पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं वित्त आयोग के तहत 18847 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। इसी तरह राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वित्त आयोग व मनरेगा कनवर्जेंस से 377 पंचायत भवन बनकर तैयार हैं। मुख्यमंत्री इनका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं वित्त आयोग से बनने वाले 35058 सामुदायिक शौचालयों तथा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वित्त आयोग एवं मनरेगा कनवर्जेंस से बनने वाले 21414 पंचायत भवनों का शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक भी शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वेबकास्ट से देखा जा सकेगा प्रसारण
सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से सभी पंचायतों में देखा जा सकेगा। विकास खंड स्तर पर स्क्रीन लगाकर वेबकास्ट को देखे जाने की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा प्रसारण देखने की व्यवस्था की जाएगी।


Scroll To Top
Translate »