मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित, मिशन शक्ति के दूसरे चरण का किया आगाज


लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर 18 साइबर थानों में महिला साइबर क्राइम सेल व थानों में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र के साथ ही 13 बालिका छात्रावासों व 4 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों का लोकार्पण किया।

इसके अलावा लखनऊ सेफ सिटी के तहत 45 पिंक बूथ,18 पिंक शौचालय और 660 स्ट्रीट लाइट का भी लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार आधी आबादी को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी व इंडियन बैंक की एमडी पद्मजा चुंदरु आदि लोगों ने भी संबोधित किया।


Scroll To Top
Translate »