लखनऊ. उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज बसों के संचालन के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से हाथ मिलाया है. दोनों राज्यों के सीएम सूरजकुंड में मिले.दोनों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शुक्रवार को यूपी की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला और हरियाणा के समकक्ष ने हस्ताक्षर किए अब इसके बाद रोडवेज बसे वैष्णों देवी मंदिर तक जाने के लिए अब प्रदेश सरकार जल्द ही पंजाब सरकार के साथ भी समझौता करेगी.
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों के लिए रोडवेज की बसों से मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सूरजकुंड में मिले. दोनों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शुक्रवार को यूपी की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला और हरियाणा के समकक्ष ने हस्ताक्षर किए. रोडवेज बस से वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए अब प्रदेश सरकार जल्द ही पंजाब सरकार के साथ भी समझौता करेगी.
उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य के बीच बस संचालन के लिए 1983 में समझौता हुआ था. लेकिन उस समय यह समझौता काफी कम मार्गों के लिए किया गया था। हरियाणा राज्य के 46 मार्गों पर 8116 किलोमीटर की सड़कों पर और यूपी के भी 46 मार्गों के 10 हजार 362 किलोमीटर पर बसें चलाने की अनुमति दी गई थी. सालों में दोनों राज्यों में सड़क मार्ग में काफी इजाफा हुआ है. शुक्रवार को हुए समझौते के तहत यूपी के 66420 किलोमीटर और हरियाणा के 50 हजार 34 किलोमीटर में बसें चलेंगी. यूपी की 522 बसों का संचालन हरियाणा राज्य में और हरियाणा की 423 बसों का संचालन यूपी में होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1980 के बाद हो रहा यह समझौता काफी प्रभावी है. सीएम योगी ने कहा कि एक देश और एक कर की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा है. ऐसे में हम अपने प्रदेश के यात्रियों को हर राज्य में निर्बाध रूप से आने-जाने से कैसे रोक सकते हैं.
यूपी और हरियाणा सरकार के बीच हुआ हुए परिवहन समझौता यात्रियों को अपने देश में विभिन्न राज्यों में बिना रुकावट के आने-जाने की सुविधा देने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है. इस समझौते के दौरान प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे.
https://rashtriyadinmaan.com

