कैराना में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, भाजपा सरकार में अपराधियों का पलायन


Yogi-adityanath
lucknow । भारतीय जनता पार्टी से कैराना लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। अम्बेटपीर, नकुड़ (सहारनपुर) में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना में कुछ लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रखे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के जिस अभियान को लेकर चली है,  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास और सुशासन का नया माॅडल दिया है, कैराना हमारे लिए उसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, हमारे स्वर्गीय नेता हुकुम सिंह की ये सीट रही है, उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों की, नौजवानों की, आम नागरिकों की जब बात होती है तो स्वर्गीय हुकुम सिंह का स्मरण होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सारा विपक्ष एकजुट होता है, क्योंकि उनकों विकास और सुशासन से कोई लेना देना नहीं, वे सभी एकजुट होने की बात तो कर रहे है लेकिन दिखाई नहीं देते, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आज तक यहां दिखाई नहीं दिये, क्योंकि आएंगे तो लोग उनसे मुजफ्फरनगर दंगों के बारे में पूछेंगे। पिछले एक वर्ष के अंदर प्रदेश के अंदर जो कार्य करने का प्रयास हमने किया है, समाजवादी पार्टी की इतनी हिम्मत नहीं कि वे अपने सिम्बल से किसी को चुनाव लड़ाए और इसीलिए पलायन की स्थिति उनके बीच हुई है। आज यहां का व्यापारी, किसान व नौजवान पलायन नहीं कर रहा है, बल्कि अपराधी कर रहा है या समाजवादी पार्टी यहां से पलायन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का शोषण मार्च 2017 से पहले होता था, किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं होता था, समाजवादी पार्टी के समय मात्र 186 करोड़ का गन्ना भुगतान हुआ था, हमारी सरकार ने अब तक 412 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। बिना भेदभाव के किसानों के कर्ज को माफ करके उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने का कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले देश में अराजकता थी, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकारी खजाना खाली था, प्रदेश में जाति विशेष के लोगों को नौकरियां मिल रही थी, नौकरी के नाम पर युवाओं का शोषण होता था, यहां के युवाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जाता था। बीएसपी सरकार में प्रदेश में चीनी मिले बेची गयी। भाजपा सरकार ने देश में 11 करोड़ युवाओं को उद्यम के लिए लोन दिलाने का काम किया। प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों की बेटियों के विवाह कराये गये। प्रदेश को गांधी जयंती तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे है। बीजेपी की जीत का मतलब समृद्धि और विकास की जीत है। सहारनपुर में 58 हजार से ज्यादा किसनों का कर्ज माफ किया गया। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख आवास गरीबों को दिये गये। जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से स्वर्गीय हुकुम सिंह जी की विरासत को उनकी बेटी को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ो और दलितों के कल्याण के लिए समर्पित है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है।


Scroll To Top
Translate »