मुख्यमंत्री योगी ने वाॅट्सएप पर मैसेज भेजकर विधायकों को धमकी दिए जाने के प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देष दिए


Yogi-adityanath

 
तत्काल ए0टी0एस0 और एस0टी0एफ0 के माध्यम से 
प्रकरण की गम्भीरता से जांच की जाए
 
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने वाॅट्सएप पर मैसेज भेजकर विधायकों को धमकी दिए जाने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देष दिए हैं।
उन्होंने अपर पुलिस महानिदेषक (कानून व्यवस्था) से इस प्रकरण के सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देष दिए कि तत्काल ए0टी0एस0 और एस0टी0एफ0 के माध्यम से प्रकरण की गम्भीरता से जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि  इस प्रकरण के दोषियों का शीघ्रता से खुलासा करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Scroll To Top
Translate »