मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में आगरा के जिला विकास अधिकारी को निलंबित किया


मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर फैसलों की जानकारी दी। शिकायत मिली थी कि आगरा के जिला विकास अधिकारी ने पुलवामा में आतंकी हमले में जनपद निवासी शहीद के परिजनों की मदद के लिए विभागीय कर्मचारियों द्वारा जुटाए गए चंदे की राशि का दुरुपयोग किया है। प्रदेश सरकार ने इन आरोपों की जांच कराई और जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है।

दूसरी तरह अग्निशमन अधिकारियों पर मानकों की अनदेखी कर अग्निशमन  व्यवस्थाओं की कार्यशीलता प्रमाणित करने का आरोप है। आरोप हैं कि अग्निशमन के मानक न पूरे होने के बावजूद कुछ लोगों को एनओसी प्रदान कर दी गई। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


Scroll To Top
Translate »