
मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह आठ बजे विशेष विमान से रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगे। स्वामी विवेकानंद एअरपोर्ट रायपुर से वह प्राइवेट हेलीकाफ्टर से चुनावी सभाओं के लिए रवाना होंगे। वह मुंगेली जिले में लोरमी व मुंगेली तथा बेमेतारा जिले के साजा औ कबीरधाम जिले के कवर्धा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कवर्धा से वह रायपुर लौटेंगे। वहां से रात को लखनऊ लौट आएंगे। रविवार को योगी सुबह फिर रायपुर जाएंगे।
वहां से वह दशहरा मैदान बैकुंठपुर धाम, दुर्ग शहर, अंदा चौक कुर्सीपार भिलाई और घसेहरा मैदान रिसली दुर्ग ग्रामीण में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को ही लखनऊ आ जाएंगे। बताया गया है कि मुख्यमंत्री का अन्य राज्यों मध्य प्रदेश व राजस्थान में जनसभाओं का कार्यक्रम भी फाइनल किया जा रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
