दावाःप्रदेश की 45,000 से अधिक किलोमीटर सड़के हुई गड्ढामुक्त


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार समस्त मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए कृतसंकल्प हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में अब तक 45054 किमी0 से अधिक की सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं।

लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी पी. के. कटियार ने बताया कि सभी मार्गों की 121816 किमी0 गड्ढायुक्त सड़कों में से 30 मई 2017 तक 45054.82 किमी0 सड़के गड्ढामुक्त की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 85942 किमी0 के विरुद्ध 4242.77 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 189 किमी0 के विरुद्ध 106 किमी0, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 60 किमी0 के विरुद्ध 44.70 किमी0, पंचायतीराज विभाग ने 3890 किमी0 के विरुद्ध 143.68 किमी, मण्डी परिषद ने 1093 किमी0 के विरुद्ध 11 किमी0, गन्ना विभाग ने 3716 किमी के विरुद्ध 142.94 किमी0, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 1703 किमी0 सड़कों के विरुद्ध 1488.63 किमी0 तथा नगर निकाय एवं नगर निगम की 6455 किमी के विरुद्ध 665 किमी सड़कें गड्ढामुक्त हुई। श्री कटियार ने बताया कि पैच मरम्मत के 44333 किमी के विरुद्ध 34052 किमी0, सामान्य मरम्मत के 28475 लक्ष्य के विरुद्ध 7570 किमी0 तथा विशेष मरम्मत नवीनीकरण के अन्तर्गत 13151 किमी0 लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 830.69 किमी सड़कें गड्ढामुक्त की गयी। उन्होंने कहा कि 2090 किमी सड़क प्रतिदिन गड्ढामुक्त की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »