लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल की बैठक कर समीक्षा की तो कानून-व्यवस्था का मुद्दा सबसे प्रमुखता से छाया रहा। सीएम ने सख्त लहजे में अफसरों से पूछा कि अपराधियों पर रहम क्यों? संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे अपराधियों को ऐसी सजा दें जो नजीर बने। जब मंत्री और विधायक थानों और तहसीलों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे फिर माफिया के खिलाफ कार्रवाई में हिचकिचाहट क्यों?कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री ने सभी डीएम और एसपी से सख्त लहजे में कहा कि जो भी अफसर कानून-व्यवस्था पर खरे नहीं उतरेंगे वह भविष्य तलाशना शुरू कर दें। इस दौरान कई विपक्षी विधायक भी बैठक में अपनी बात रखने आए थे।
https://rashtriyadinmaan.com
