
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश में आर्थिक संसाधनों में वृद्धि गैर उत्पादक व्यय पर नियंत्रण सहित आय में वृद्धि, वित्तीय अनुशासन सहित जी0डी0पी0 वृद्धि पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार द्वारा घोषित वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रही हैं तथा इसे लागू करने के लिए भी कटिबद्ध है।
मुलाकात के दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री ने प्रदेश सरकार को निर्धारित मानक के अनुरूप केन्द्रांश उपलब्ध कराने तथा आर्थिक संसाधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।
———-
https://rashtriyadinmaan.com
