आगामी वर्षा के दौरान जल जनित रोग, डेंगू की रोकथाम हेतु भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए

ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रूद्रपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान आज एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्टोरेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैंपलिंग करने, जांच के दौरान लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल दवा उपलब्ध कराने एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक एक्टिव रखते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही आगामी वर्षा के दौरान जल जनित रोग, डेंगू की रोकथाम हेतु भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके बाद कोविड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों से वीडियो काॅल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज , परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय , सांसद अजय भट्ट , विधायकगण, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला और अधिकारी उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
