सीएम योगी ने कुम्भ मेला में आग जले हुए टेंट का हर्जाना देने ,भविष्य में अधिक सावधानी व सर्तकता बरतने के निर्देश दिए


उन्होंने फायर सर्विस के अधिकारियों को सभी कैम्पों का निरीक्षण करने तथा भविष्य में अधिक सावधानी व सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मेले के सेक्टर 16 स्थित दिगम्बर अनी अखाड़े के शिविर में सिलेंडर फटने से सोमवार को आग लग गई। हालांकि अपराह्न पौने एक बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वहां रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। अखाड़ा पुलिस थाना निरीक्षक ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आपदा प्रबंधन (स्वास्थ्य विभाग) के नोडल अधिकारी रिषि सहाय ने  बताया कि घटना के आधे घंटे के भीतर आठ एम्बुलैंस और दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और इसके बाद उन्होंने आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया गया। दिगम्बर अनी अखाड़े के श्रीमहंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि निकट स्थित बारह भाई डांडिया की तरफ से आग की लपटें आईं और दिगंबर अनी अखाड़े का रसोई घर आग की चपेट में आ गया जिससे सिलेंडर फट गया।


Scroll To Top
Translate »