सीएम योगी ने योग को बनाया स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्‍सा, नर्सरी से अंग्रेजी जरूरी


 

yogi-rally2

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बना दिया है। योग शारीरिक शिक्षा का एक पार्ट रहेगा। इसलिए इसे सभी स्‍कूलों में अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही नर्सरी से अंग्रेजी पढ़ाने को भी जरूरी कर दिया है। अभी तक स्‍कूलों में कक्षा छह से अंग्रेजी को पढ़ाया जाता था। देर रात चली कैबिनेट की बैठक में योगी ने यह अहम फैसले लिए हैं।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के पास जेवर एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी भी दे दी गई है। इसका फैसला सबसे पहले मायावती के शासन काल में हुआ था, लेकिन अखिलेश सरकार के दौरान इसे ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया था। सीएम योगी ने आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे के बचे हुए काम को मई महीने तक पूरा करने का निर्देश भी दिया है। पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण पर भी फोकस किया जा रहा है।


Scroll To Top
Translate »